विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में छात्रों में पढ़ाई के साथ-साथ छात्र अन्य गतिविधियां भी सीखे इसके लिए स्कूल स्टाफ और प्रिंसिपल नए-नए आईडिया और इनोवेशन के माध्यम से बच्चों को जागरूक करते रहते हैं। शनिवार को भी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के लिए कॉमिक्स क्रिएटिविटी पर 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूल के बच्चो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कॉमिक्स क्रिएटिविटी के बारे में जानकारी हासिल की।
प्रधानाचार्य अंकुश पंडित ने बताया की कार्यशाला में चेन्नई की माइंड मैप संस्था के प्रतिनिधि सुनील कुमार और उनकी सहयोगी दीक्षा ने बच्चों को कॉमिक्स बनाना सिखाया। 2 दिवसीय कार्यशाला में बच्चों ने कॉमिक्स के कैरेक्टर क्रिएट करना और उनकी एक्टिविटी डेवलप करना सीखा। प्रधानाचार्य अंकुश पंडित ने कार्यशाला को बच्चों के लिए लाभप्रद बताया ओर कहा की ऐसी गतिविधियों को सीखने से बच्चों में प्रतिभा का विकास होता हैं।
