By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: HRTC की नई पहल: बस टिकट और ऐप पर दिखेंगे विज्ञापन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > HRTC की नई पहल: बस टिकट और ऐप पर दिखेंगे विज्ञापन
himachalNews

HRTC की नई पहल: बस टिकट और ऐप पर दिखेंगे विज्ञापन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/09/11 at 5:15 PM
Share

Dharamshala, 11 September –हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अपनी आय में इजाफा करने के लिए नई पहल शुरू की है। अब निगम बस टिकटों, ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल और मोबाइल ऐप पर विज्ञापन प्रदर्शित करेगा। इस योजना की जानकारी निगम के धर्मशाला मंडल के प्रबंधक पंकज चड्ढा ने वीरवार को प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि निगम 25 हजार रुपये से कम का विज्ञापन ऑर्डर स्वीकार नहीं करेगा। विज्ञापनदाता अपनी सुविधा अनुसार डिपो, मंडल अथवा प्रदेश स्तर पर विज्ञापन दे सकेंगे। इससे न केवल निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि स्थानीय उपक्रमों, संस्थानों और सरकारी विभागों को भी कम लागत पर व्यापक स्तर पर प्रचार का अवसर मिलेगा।योजना के प्रचार के लिए निगम द्वारा जगह-जगह होर्डिंग भी लगाए जाएंगे।

टिकट पर विज्ञापन दरें


बस टिकट पर 1 इंच स्पेस में विज्ञापन के लिए निजी विज्ञापन पर 15 पैसे तथा सरकारी विज्ञापन पर 10 पैसे प्रति टिकट शुल्क तय किया गया है। वहीं टिकट के नीचे 1 इंच स्पेस पर निजी विज्ञापन के लिए 10 पैसे और सरकारी विज्ञापन के लिए 8 पैसे प्रति टिकट वसूले जाएंगे। इन विज्ञापनों की अवधि प्रति बस डिपो 15 दिन रहेगी।

ऑनलाइन टिकट पर विज्ञापन


ऑनलाइन बस टिकट के नीचे 1.6 इंच स्पेस पर विज्ञापन लगाने की दर निजी विज्ञापन के लिए 50 पैसे तथा सरकारी विज्ञापन के लिए 30 पैसे प्रति टिकट होगी। इस श्रेणी में विज्ञापन की अवधि 30 दिन रखी गई है।

पुश नोटिफिकेशन और मोबाइल ऐप विज्ञापन


ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर 15 सेकेंड का पुश ऐड प्रदर्शित करने पर निजी विज्ञापन के लिए 1 रुपये और सरकारी विज्ञापन के लिए 50 पैसे प्रति इंप्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी तरह निगम के मोबाइल ऐप पर स्क्रीन पर 5 सेकेंड तक चलने वाले विज्ञापन की दरें भी यही रहेंगी।

टिकट रोल पर विज्ञापन


बस टिकट की पिछली तरफ (रोल पर) विज्ञापन चलाने की दर निजी विज्ञापन के लिए 10 रुपये प्रति रोल तथा सरकारी विज्ञापन के लिए 8 रुपये प्रति रोल तय की गई है।

पंकज चड्ढा, डीएम, एचआरटीसी धर्मशाला मंडल ने कहा, “निगम की नई विज्ञापन सुविधा से आय में बढ़ोतरी होगी और स्थानीय व्यवसायों व संस्थानों को भी कम लागत पर यात्रियों तक पहुंचने का मौका मिलेगा।

TAGGED: Dharamshala HRTC bus
Chandrika September 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रधानमंत्री ने दी 1500 करोड़ की फौरी राहत, केंद्र सरकार करेगी और सहयोग – सतपाल सत्ती
Next Article शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने लिया कुड्डू पंचायत में आपदा का जायज़ा, सेब सीज़न को प्राथमिकता
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?