संजीव महाजन,नूरपुर:कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ नेता रहे ग़ुलाम नवी आजाद की ओर से कांग्रेस पार्टी पर की गई टिप्पणी पर पलटवार प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा की ओर से किया गया हैं। सुदर्शन शर्मा ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे ग़ुलाम नवी आज़ाद को कांग्रेस ने राजनीति में सब कुछ दिया। पचास वर्ष कांग्रेस में रह कर कांग्रेस के गुणगान करते रहे, लेकिन राज्यसभा की सीट न मिलने से कांग्रेस पार्टी के तमाम एहसान भूल कर आज बीजेपी की बैसाखियों के सहारे राजनीति में अपना भविष्य ढूंढ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से जिनको तराशा गया एक नेता बनाया गया आज यह बेवफ़ा नेता जिनमें मुख्यतः ग़ुलाम नवी आजाद,ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे नेता बीजेपी में अपना राजनीतिक अस्तित्व तलाश रहे हैं। क्या बीजेपी इतनी कमजोर हो चुकी है जिसको कांग्रेस के नेताओं की ज़रूरत पड़ रही है ?
उन्होंने कहा कि बीजेपी का उद्देश्य तो यही है कि किसी भी संगठन में प्रलोभन देकर पार्टी को तोड़ना , लेकिन कांग्रेस एक ऐसा संगठन हैं जोकि सत्ता के पीछे नहीं भागता हैं,जबकि देश की एकता और अखंडता की ख़ातिर एक एक कार्यकर्ता मर मिटने को तत्पर रहता हैं। सुदर्शन शर्मा ने कहा की ग़ुलाम नवी आजाद जो आपको कांग्रेस ने दिया हैं वह बीजेपी से मिलने वाला नहीं हैं।
