मंडी : परी शर्मा- मंडी जिला के पुलिस थाना सुंदरनगर में एक युवती ने भोजपुर बाजार के एक ज्वैलर खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। युवती का आरोप हैं कि भोजपुर बाजार में एक ज्वेलर्स ने सोने के नाम पर उनके कान में स्टील की पिन डाल दी और केमिकल के साथ कान खराब कर दिए।
950 वसूले और केमिकल के साथ कान कर दिए खराब
पुलिस थाना सुंदरनगर में एक युवती ने भोजपुर बाजार के एक ज्वैलर खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें युवती ने आरोप लगाए हैं कि भोजपुर बाजार में एक ज्वेलर्स ने सोने के नाम पर उनके कान में स्टील की पिन डाल दी और केमिकल के साथ कान खराब कर दिए। लड़की का सिविल हॉस्पिटल सुंदर नगर में इलाज चल रहा है। लड़की का आरोप है कि कान छिदवाने के लिए 950 वसूले और एक कान का ऑपरेशन हुआ। उस कान में कम सुनाई दे रहा है। पीड़ित ने प्रशासन से की मांग ऐसे दुकानदार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
