By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुप्रसिद्ध माता शिकारी देवी मंदिर में रात्रि विश्राम पर नहीं मिलती रजाई…कंबल के सहारे बीतनी पड़ती है रात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुप्रसिद्ध माता शिकारी देवी मंदिर में रात्रि विश्राम पर नहीं मिलती रजाई…कंबल के सहारे बीतनी पड़ती है रात
himachalNews

सुप्रसिद्ध माता शिकारी देवी मंदिर में रात्रि विश्राम पर नहीं मिलती रजाई…कंबल के सहारे बीतनी पड़ती है रात

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/11/18 at 4:36 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- 11 हजार फीट की उंचाई पर स्थित मंडी जिला के सुप्रसिद्ध शिकारी देवी माता मंदिर में कड़कड़ाती ठंड के बीच पतले से कंबल के सहारे रात बीतानी पड़ती है। यहां पर रात्रि विश्राम करने वाले श्रद्धालुओं को रजाई आदि की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। हालांकि 15 नवंबर के बाद शिकारी देवी की तरफ जाने का सिलसिला प्रशासन द्वारा बंद कर दिया जाता है लेकिन यह निर्णय मौसम के हिसाब से लिया जाता है। इसलिए आजकल भी श्रद्धालुओं का शिकारी देवी जाने का सिलसिला जारी है।

हमीरपुर जिला के आए संदीप राणा, मनीष राणा और सुंदरनगर से आए संजय कुमार ने बताया कि जब उन्होंने शिकारी माता मंदिर में रात गुजारने का निर्णय लिया तो उन्हें ओढ़ने के लिए कुछ कंबल दिए गए जोकि काफी पतले थे। जब मंदिर कमेटी से रजाई मांगी गई तो उन्होंने यह कहकर इनकार कर दिया कि यहां रजाई की कोई व्यवस्था ही नहीं है। इन्होंने प्रशासन से मांग उठाई है कि शिकारी देवी जैसे ठंडे स्थान पर रात्रि विश्राम के लिए रजाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।

कार्यकारी एसडीएम थुनाग अमित कलथाईक का कहना ये

वहीं, जब इस बारे में थुनाग के कार्यकारी एसडीएम अमित कलथाईक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंदिर सराय का एक कमरा 250 रूपए के शुल्क पर दिया जाता है जिसमें तीन मैट और 10 कंबल उपलब्ध होते हैं। यदि किसी को अतिरिक्त कंबल चाहिए हों तो वह मांग सकता है। लेकिन रजाई की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं है। यह बात ठीक है कि शिकारी देवी जैसे स्थान पर कंबलों के सहारे रात नहीं बिताई जा सकती। इसलिए भविष्य में होने वाली बैठक में इस विषय पर चर्चा की जाएगी और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रजाईयां खरीदने पर विचार किया जाएगा।

TAGGED: Mandi Mata Shikari Devi temple
Chandrika November 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में टेस्ट करवाने आने वाले मरीजों को आ रही परेशानी
Next Article शास्त्री शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती पर रोक, विरोध में उतरे शास्त्री अभ्यर्थी,सीएम से उठाई यह मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?