By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का हल्ला-बोल, वेतन और कोर्ट आदेशों की अनदेखी पर सड़क पर उतरे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का हल्ला-बोल, वेतन और कोर्ट आदेशों की अनदेखी पर सड़क पर उतरे
himachalNews

ऊना में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का हल्ला-बोल, वेतन और कोर्ट आदेशों की अनदेखी पर सड़क पर उतरे

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/12/26 at 4:41 PM
Share
Una, Rakesh-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। एंबुलेंस कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकालकर निजी कंपनी और सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा है।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 102 और 108 एंबुलेंस सेवाएं एक निजी कंपनी द्वारा संचालित की जा रही हैं,लेकिन कंपनी न तो सरकारी नियमों के अनुसार वेतन दे रही है और न ही अदालत के आदेशों का पालन कर रही है।कर्मचारियों का आरोप है कि उन्होंने इस मामले को लेबर कोर्ट और हाईकोर्ट तक पहुंचाया, जहां से उनके पक्ष में फैसले आए और कंपनी को सरकारी मानकों के अनुरूप वेतन देने के निर्देश दिए गए,बावजूद इसके आदेशों को लागू नहीं किया गया।
एंबुलेंस कर्मचारियों ने कहा कि वे 12 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं, लेकिन इसके बदले ओवरटाइम का भुगतान भी नहीं किया जा रहा।उन्होंने स्पष्ट किया कि वे मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा पहुंचाने के पक्ष में नहीं हैं और पूरी निष्ठा से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन कंपनी का रवैया लगातार कर्मचारियों के शोषण वाला बना हुआ है।इससे पहले भी वे दो बार प्रदर्शन कर चुके हैं,लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला।कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे और यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है।
इस आंदोलन को सीटू संगठन का भी समर्थन मिला है। सीटू नेता गुरनाम सिंह ने कहा कि निजी कंपनी श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन कर रही है।12 घंटे ड्यूटी के बावजूद ओवरटाइम न देना मजदूरों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते इस मामले का समाधान नहीं हुआ तो इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा, क्योंकि एंबुलेंस सेवा से सीधे जनहित जुड़ा हुआ है। सीटू ने सरकार से मांग की है कि वह तुरंत हस्तक्षेप कर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करे।
TAGGED: Una ambulance employees
Chandrika December 26, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article छोटी काशी ने याद किए स्व. हेमकांत कात्यायन, आदरांजलि 2.0 में चार विभूतियां सम्मानित
Next Article 48 घंटे की हड़ताल पर 102–108 एंबुलेंस कर्मचारी, नाहन में रोष रैली, मांगें न मानी तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?