नाहन/देवेन्द्र कुमार: नाहन के भाजपा विधायक बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ राजीव बिंदल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के कालाअम्ब,सैनवाला,सतिवाला,रामपुर भारापुर को करोड़ों रुपए की सौगातें दी। इस दौरान विधायक ने कई विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए। विधायक ने आमवाला सैनवाला में पटवार सर्कल और सामुदायिक भवन के उद्घाटन के अलावा पेयजल योजना का शिलान्यास किया। वही बाद कालाअंब में विधायक ने मुख्यमंत्री लोक भवन का लोकार्पण व कालाअम्ब त्रिलोकपुर सड़क के सुधारी करण कार्य का भी शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री लोक भवन का लोकार्पण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक राजीव बिंदल ने कहा कि आज के दिन नाहन विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों को करोड़ों रुपए की सौगातें दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने जहां कालाअंब को मुख्यमंत्री लोक भवन की सौगात दी है वही काला अंब से शक्तिपीठ त्रिलोकपुर सड़क में सुधारी करण के लिए 6 करोड़ रूपए के बजट उपलब्ध करवाया है।
डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सरकार के मंत्री व विधायक कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। ऐसे में कोशिश है कि जो कार्य पुरे है, उसके उद्घाटन हो और जिनके लिए योजना तैयार की गई है ,उनका चुनाव के ऐलान से पहले शिलान्यास भी हो जाए ताकि आने वाले चुनाव में इसका लाभ मिल सके।
