बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में रविवार के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता जी के दर्शन किए और अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता जी के दरबार में पहुंचे। हालांकि दोपहर की आरती के बाद श्रद्धालुओं का जमावड़ा फ्लाईओवर को पार करता हुआ नीचे तीन नंबर सेक्टर तक पहुंच गया।

मंदिर के बाहर तैनात होमगार्ड के जवानों ने छोटे-छोटे ग्रुपों में श्रद्धालुओं को मंदिर भेजा और यह भी सुनिश्चित किया गया कि लाइनों में ही माता जी के दर्शन श्रद्धालुओं को करवाए जाए। मंदिर में तैनात सुरक्षकर्मियों एक्स सर्विसमैन फौजियों ने भी मोर्चा पूरी तरह से संभाले रखा और भीड़ पर पूरी तरह नियंत्रण बना रहा। हालांकि एक मंदिर के बाहर पंजाब के सेवा संस्था द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कु चाय, पानी व लंगर की भी व्यवस्था है।

