विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: ग्राम पंचायत डुहल भंटवाला में रविवार को महिला ग्राम सभा की बैठक प्रधान राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महिलाओं को लिंग भेदभाव, महिलाओं के अधिकारों ,चुनावों में महिलाओं की भागीदारी,जल संरक्षण,स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बारे में चर्चा की गई। इसके अलावा महिलाओं को पौष्टिक आहार लेने बारे में जानकारी दी।
बैठक में बताया गया कि सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। बैठक में प्रधान राकेश कुमार,ब्रह्मी देवी,अनीता शर्मा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता कुमारी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नैना देवी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता लीला देवी वअन्य महिलाएं उपस्थित रही।
