विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: महाविद्यालय अंब में रविवार को एनएसएस इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई के नए कार्यकारिणी का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों को चयन करने की प्रक्रिया महाविद्यालय अंब के प्राचार्य डॉ.रमन शर्मा,एनएसएस कार्यक्रम अधिकार प्रो.प्रीति और डॉ.रजनीश कुमार के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
यह एक दिवसीय शिविर एनएसएस शपथ लेकर शुरू किया गया। इस शिविर में स्वयंसेवको को एनएसएस के बारे में जानकारी दी गई। एक दिवसीय शिविर में एनएसएस स्वयंसेवक सौरव और पराजंली को एनएसएस इकाई अंब का अध्यक्ष, स्वयंसेवक ईशा और त्रिवेणी को एनएसएस इकाई अंब का उपाध्यक्ष ओर स्वयंसेवक अभय और कुसुम को एनएसएस इकाई अंब का महासचिव चुना गया।
यह एक दिवसीय शिविर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनीश कुमार के संबोधन के बाद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर की समाप्ति पर स्वयंसेवकों को मिठाई वितरित की गई।
