By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बयान बाजी के बजाए केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा नेता केंद्र की आर्थिक मदद को लेकर श्वेत पत्र करे जारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बयान बाजी के बजाए केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा नेता केंद्र की आर्थिक मदद को लेकर श्वेत पत्र करे जारी
himachalpolitical

बयान बाजी के बजाए केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा नेता केंद्र की आर्थिक मदद को लेकर श्वेत पत्र करे जारी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/01/29 at 8:47 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक मदद देने के भाजपा नेताओं के बयानों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप राठौर ने निशान साधा है.उन्होंने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा सहित भाजपा नेताओं से केंद्र द्वारा जा रही आर्थिक मदद को लेकर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के नेता हिमाचल की आर्थिक मदद को लेकर तथ्यहीन आंकड़े पेश न कर श्वेत पत्र जारी करें ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

कुलदीप राठौर ने कहा कि आलम यह है कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत जारी राशि को भी आर्थिक मदद में जोड़ कर पेश किया जा रहा है।राठौर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित सरकारों को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है।इसके लिए धन बल के साथ ही केंद्रीय जांच एजैंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।हिमाचल में भी ऐसे ही कुछ प्रयास किए थे,जिसमे भाजपा विफल रही।

यूसीसी को लागू करने को लेकर भी भाजपा पर साधा निशाना

वही कुलदीप राठौर ने यूसीसी को लागू करने को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि आज देश की बुनियादी समस्याओं पर कोई चर्चा नहीं हो रही।डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार गिरता रहा है।पहले पी.एम.मोदी कहते थे जब-जब रुपया गिरता है,तब-तब देश की साख गिरती है लेकिन आज वह देश की गिरती साख पर चुप्पी साधे हुए हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों की मदद करने वाली सरकार है। पूंजीपतियों के लोन माफ हा रहे हैं और गरीब आदमी की जेब पर बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।

TAGGED: Shimla congress leader kuldeep rathour
Chandrika January 29, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश महिला एवं पुरुष आइस हॉकी टीम ने खेलो इंडिया विंटर गेम्स में जीता कांस्य पदक
Next Article जमीनों की जमाबंदी की ई-केवाईसी करने में मंडी जिला प्रदेश भर में शीर्ष पर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?