मंडी : परी शर्मा – मंडी जिला में मौसम सर्द बना हुआ है। जिला के कई क्षेत्रों में रूक रूक कर बारिश हो रही है , जिससे लोगों की दिक्कते बढ़ गई है। जिला के उपरी क्षेत्रों में मौसम खराब होने से शीतलहर चली हुई है। ठंड के कारण लोगों को खेतों के काम करना मुश्किल हो गया है।
मंडी जिला में बिते कल से रूक रूक कर बारिश हो रही है जिससे तापमान में गिरावट आई है। मंडी के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है जबकि उंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर जारी है। मंडी के सराज विधानसभा क्षेत्र के गाड़ागुसैनी में ठंड अपना कहर बरपा रही है। क्षेत्र में बर्फबारी के बाद अब शीतलहर चल रही है और लोगों को अपने दैनिक कार्यो को करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग ठंड से ठिठुरते हुए अपने दैनिक कार्य निपटा रहे है। लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में तापमान माइनस में लुढक गया है, वे गर्म कपड़े पहनकर खुद को ठंड से बचा रहे है। साथ ही आग का सहारा भी ले रहे है।
