अरविंदर सिंह,हमीरपुर:युवाओं को रोजगार से जुड़े अवसरों की जानकारी देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय कंसल्टेंसी संस्था मैजिक बिलियन हमीरपुर में एक सेमिनार का आयेजन करने जा रही है। यह सेमिनार 20 अगस्त को सुबह 11:30 बजे गौतम गर्ल्स कॉलेज, वार्ड नंबर 10 में आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार के दौरान मैजिक बिलियन की टीम विभिन रोज़गारों, उनके फायदों और किस प्रकार हमीरपुर के युवाअपने करियर में उन्नति और सफलता पा सकते है, इस से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अंकुश शर्मा ने बताया की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने के लिए युवाओं को एक सुनहरा मौका हमीरपुर में दिया जा रहा है जिसका लाभ सभी युवाओं को उठाना चाहिए। अंकुश दत्त शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर अपने संसदीय क्षेत्र में युवाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय रोज़गार के अवसर नोएडा स्थित कंपनी मैजिक बिलियन के माध्यम से उपलब्ध करवा रहें है। मैजिक बिलियन एक अंतर्राष्ट्रीय कंसल्टेंसी है जिसने पिछले 3 वर्षो में 2000 से अधिक छात्रों को जर्मनी, रूस, रोमानिया, अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया एवं जापान में युवाओं को रोज़गार उपलब्ध करवाया है। हाल ही में मैजिक बिलियन ने हरियाणा कौशल विकास मिशन (HSDM) के साथ मिलकर, हरियाणा के 200 युवाओं को जर्मनी में रोज़गार प्रदान करने का कार्य शुरू किया है। अब हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं के लिए भी अंतर्राष्ट्रीय रोज़गार अवसर प्रदान करने के लिए सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है ।
उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा सेमिनार के बाद उसी समय अपना पंजीकरण करवा सकते है। इसके अलावा मैजिक बिलियन की टीम हमीरपुर में रविवार 21 अगस्त शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी तो युवा उस दिन भी अपना पंजीकरण करवा सकते है। पंजीकरण होने के बाद युवाओं को कुछ समय की ट्रेनिंग दी जाएगी उसके बाद बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।
