मंडी : परी शर्मा -अतंरराष्ट्रीय शिवरात्री महोत्सव का आज से शुभारंभ होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पहली जलेब में शिरकत करते हुए मेले का शुभारंभ करेगें। राज देवता माधो राय के मंदिर से पड्डल मैदान तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी ।
देवी देवताओं के आगमन से भक्तिमय हुआ माहौल
हिमाचल के जिला मंडी में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव देवी देवताओं के बिना अधूरा है। महोत्सव में प्राचीन काल से ही देवी देवताओं को बुलाने की पंरपरा रही है। या यूं कह लिजिए कि ये देव मेला है। इस बार प्रशासन द्वारा 216 देवी-देवताओं को शिवरात्रि में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है और देवी देवताओं का आगमन का क्रम दोपहर बाद तक जारी रहा। शनिवार को बड़ा देव कमरूनाग, बुढ़ा बिंगल, देव शुकदेवी ऋषि, मां बगलामुखी और नरोल की देवियां मंडी पहुंची तो आज रविवार को चैहारघाटी के देवता हुंरग नारायण, पशकोट, देव गहरी, सराज घाटी के देवी देवता, आदि ब्रंहा, अग्नि पताल, देव माकेंडय ऋषि, सहित अन्य देवताओं का मंडी आगमन हो गया है। देवी देवताओं के आगमन से मंडी शहर भक्ति मय हो गया है वाद्य यंत्रों की धुनों पर देवलु खूब नृत्य करते हुए मंडी पहुंचे, इस दौरान मंडी शहर में जनसैलाब उमड़ा रहा है। सभी देवताओं ने राज देवता माधों राय के दर हाजिरी लगाई। अब अगले सात दिनों तक ये देवी देवता भक्तों को दर्शन, आर्शीवाद देकर निहाल करेगें।
