कुल्लू/मनमिन्द्र अरोड़ा: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में सड़क हादसे में घायल हुए इजरायल के नागरिक को चंडीगढ़ के लिए एअरलिफ्ट किया गया। वहीं अब चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में घायल विदेशी का इलाज किया जाएगा मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार इजरायल का रहने वाला नागरिक एलड कारेश उम्र 26 बीते दिनों चंडीगढ़ मनाली फोरलेन पर बने बनाला के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था।

विदेशी नागरिक बाइक में सवार होकर बनाला की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बनाला के पास उसकी बाइक एक जीप से टकरा गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने उसे इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल में भर्ती किया। लेकिन विदेशी की हालत में कोई सुधार नहीं आया। जिसके चलते जिला प्रशासन के द्वारा इजराइल दूतावास को सूचित किया गया।
इजरायल के दूतावास के माध्यम से घायल के परिजनों को सूचित किया गया और परिजनों की अनुमति के बाद उसे एयरलिफ्ट करने का भी प्रावधान किया गया। जिसके चलते सोमवार को ढालपुर मैदान में एक निजी कंपनी के चॉपर के माध्यम से घायल को चंडीगढ़ के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जाएगा।। कुल्लू अस्पताल के सीएमओ डॉक्टर सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि विदेशी को निजी अस्पताल के लिए एअरलिफ्ट कर दिया गया है जहां पर अब उसका इलाज किया जाएगा।
