बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: आम आदमी पार्टी जिला ईकाई ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जिला मुख्यालय पर रैली निकाली। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने की। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने जिला प्रशासन के सहयोग से सरकार, राज्यपाल को ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की ओर से पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर सरकार बनने के बाद 10 दिन के भीतर बहाल करने का निर्णय लिया है।
सरकार को चेताया कि सरकार एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों के हितों को देखते हुए ओपीएस बहाल करे। ताकि कर्मचारियों को लाभ मिल सके। सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश पार्टी की सरकार बनने पर कर्मचारियों के हितों के लिए 10 दिन के भीतर पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश भाजपा सरकार कर्मचारियों के हितों पर खरी नहीं उतर पाई है। जिसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
