बिलासपुर /सुभाष ठाकुर – एम्स बिलासपुर में सफाई कर्मियों ने सैलरी कम मिलने को लेकर हड़ताल कर दी है और कम्पनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । कर्मचारियों का कहना है कि जब उन्हें कंपनी द्वारा रखा गया था तब उन्हें 19 हजार वेतन देनी की बात कही गई थी, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद उन्हें अब 10 हजार देने की बात कम्पनी कर रही है।
इस कारण एम्स परिसर में कर्मचारियों ने हड़ताल की गई है। उन्होंने एम्स प्रसाशन व कंपनी को चेतावनी दी है कि अगर कर्मचारियों को बताए गया वेतन नही दिया जाता है तो सभी कर्मचारी मिलकर रात दिन हड़ताल पर बैठे रहेंगे। वंही उन्होंने कम्पनी पर आरोप भी लगाया है कि शुरू में उनसे 5 -5 हजार नौकरी लेने के लिए पैसे भी देने पड़े है। कर्मचारियों का कहना हैं कि उनसे कंपनी अब साधे कागजों पर एग्रीमेंट करने की बात कर रही है। जिसका कर्मचारियों ने विरोध कर दिया है।
कर्मचारियों ने प्रसाशन से मांग की है कि जल्द ही कम्पनी पर उचित कार्रवाई करके उनके वेतन का भुगतान करवाया जाए अन्यथा एम्स व कम्पनी के खिलाफ उग्र आंदोलन कर्मचारी करने पर मजबूर हो जाएंगे ।
