ऊना ,राकेश -:जिला ऊना में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 के तहत युवाओं के लिए रोजगार का बेहतरीन मौका उपलब्ध कराया जा रहा है। रोजगार विभाग द्वारा 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे हरोली मैदान, रोड़ा में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए ज़िला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर ही इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस रोजगार मेले में ल्यूमिनस पावर एंड टेक्नोलॉजी, लिवगार्ड एनर्जी, स्विस गार्नियर, नगाड़ा मल्टीप्लास्ट, स्टैनफोर्ड लेबोरेटरीज, एनजीजी पावर टेक, सुरिये पोलेक्स, सुखजीत एग्रो इंडस्ट्रीज सहित करीब 20 उद्योगों द्वारा भर्ती की जाएगी। यह मेला खास तौर पर उन युवाओं के लिए लाभकारी है जो सीधे उद्योगों में नौकरी पाना चाहते हैं।अक्षय शर्मा ने कहा कि 10वीं, 12वीं, आईटीआई, बी.फार्मा, एम.फार्मा, बी.टेक, डिप्लोमा, बी.कॉम, एम.कॉम, बी.ए., बी.एससी. और एम.एससी. जैसी विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। चयन उम्मीदवार की योग्यता और अनुभव के आधार पर किया जाएगा, वहीं अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) साथ लाने होंगे। मेले में भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।उन्होंने सभी योग्य युवाओं से अपील की है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर रोजगार पाने की दिशा में कदम है.
TAGGED:
Una Job Fair at Haroli Festival
Chandrika
