अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): ग्रामीण महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला ग्रामीण अभिकरण विभाग की ओर से करवा चौथ उत्पादों के लिए विशेष मेले का शुभारंभ एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल की ओर से किया गया। हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय के समीप लगाए गए इस मेले में हमीरपुर जिला के विभिन्न क्षेत्र से आए स्वयं सहायता समूहों ने करवा चौथ में उपयोग में लाई जाने वाले विभिन्न उत्पादों के अलावा महिलाओं को मेंहदी लगाने की व्यवस्था की गई हैं।
करवा चौथ उत्सव में महिलाओं को करवाचौथ की विशेष थाली, लौटा व छन्नी सहित, चूड़ियां बिंदी काजल व मिठाई बाजार से सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाई गई हैं । डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने बताया कि विभाग की ओर से स्वयं सहायता समूह को मंच प्रदान किया जा रहा है ताकि उनकी आर्थिक को मजबूत किया जा सके।
उन्होंने बताया कि इस मेले में लगाए गए उत्पाद स्वयं सहायता समूहों कि ओर से निर्मित किए गए हैं और इन्हें बाजार से सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाया गया है उन्होंने बताया कि उत्सव के माध्यम से महिलाएं करवा चौथ में कम दाम में बेहतर उत्पादों की खरीदारी कर सके ।
