राकेश,ऊना(TSN): लोकसभा चुनाव के साथ-साथ देश के पांच राज्यों के चुनावों की आहट अभी से सुनाई देने लगी हैं। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष एक दूसरे पर शब्दभेदी बाण छोड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा हैं। चुनावी आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी हैं ।
बता दें कि राज्यस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे के विरुद्ध ईडी के नोटिस को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मियां और राजनीतिक आ+रोप प्रत्यारोप अपने चरम पर हैं। अब इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस नेताओं को अपने नि+शाने पर लिया हैं। उन्होंने ऊना में पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए ईडी के इस नोटिस को भ्रष्टा+चार के विरुद्ध कार्रवाई बताते हुए सवालिया लहजे में सही बताया हैं।
उन्होंने छत्तीसगढ़ में भी कोयला घोटाले और अन्य घोटालों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों तक के संलिप्त होने का दावा किया। उन्होंने कांग्रेस राज्य में भ्रष्टा+चार के शीर्ष पर होने की बात कही ।
केंद्रीय मंत्री ने देश में मोदी सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए 2019 से भी अधिक मतों और सीटें लेकर 2024 में एक बार फिर से लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन की ओर से केंद्र में सरकार बनाए जाने का दावा किया ।
