सोलन : योगेश शर्मा – कसौली विधानसभा क्षेत्र के सुबाथू छावनी के साथ लगते जाड़ला पंचायत के गांव ज्याली में जमीन खिसकने से एक मकान गिर गया और 3 मकानों को खतरा हो गया है। ज्याली और आसपास का क्षेत्र सिंकिंग जोन में आता है। लोगों का कहना है कि मूसलाधार बरसात के कारण पहाड़ नदी की ओर खिसक रहा है।
यह इलाका सुबाथू से 4 किलोमीटर दूर बद्दी मार्ग पर पड़ता है, वहीं ज्याली झांझटी न गांव में भारी भूस्खलन से खेत का मलंबा कुठाड़ नदी में जा गिरा। इससे नदी का बहाव अवरुद्ध ना हो गया और वहां भारी मात्रा में पानी इकट्ठा होने से उक्त क्षेत्र में नदी ने बड़े तालाब का रूप ले लिया। ग्रामीणों में अवरोध खुलने पर नदी का भारी में मात्रा तेज जल बहाव से नुक्सान का डर है। पंचायत प्रधान अंजुला भंडारी ने कहा कि ज्याली गांव में जमीन खिसकने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है।
