ऊना (राकेश): ऊना जिला में बल्क ड्रग पार्क के निर्माण को रुकवाने का आरोप हिमाचल प्रदेश वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कांग्रेस पर लगाया है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस से जुड़े हुए लोगों बल्क ड्रग पार्क को रुकवाने के लिए कोर्ट की शरण तक पहुंच गए थे वह नहीं चाहते थे कि हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क आए और हजारों लोगों को रोजगार मिले। उन्होंने नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पर भी उनके कार्यकाल में कोई भी बड़ा उद्योग स्थापित ना किए जाने का आरोप लगाया है।
अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने बल्क ड्रग पार्क को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है। सतपाल सत्ती ने कहा है कि बल्क ड्रग पार्क आने से हिमाचल प्रदेश के सैकड़ो लोगों को रोजगार मिलेगा और और बद्दी बरोटीवाला में स्थापित फार्मा हब को रॉ मैटेरियल के लिए अब विदेशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बल्क ड्रग पार्क से उन्हें बड़ी मात्रा में कच्चा माल मिलेगा।
इससे दवाइयों पर आने वाली लागत में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा की बल्क ड्रग पार्क से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर हजारों लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा और सैकड़ो लोगों के कारोबार पटरी पर आएंगे। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा के टाहलीवाल क्षेत्र में नेस्ले और क्रीमका बिस्कुट जैसे बड़े उद्योगों को भी बीजेपी सरकार के समय में लाए गए है जबकि औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा को भी केंद्र सरकार की ओर से पैसा दिए जाने के बाद विकसित किए जाने की बात हिमाचल वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कही है।
