राकेश,ऊना: जिला ऊना में बुधवार को एक नवजात बच्चे के शव की टांग मुंह में लिए एक कुत्ता घूमता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद तलाश करने पर नवजात के शव का बाकी हिस्सा भी वहीं समीप झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। यह पूरा मामला जिला ऊना मुख्यालय से सामने आया हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर विकास चौहान जो की ऊना में बतौर शिशु विशेषज्ञ कार्यरत हैं। वह आवासीयडॉक्टर्स कलौनी में नजदीक आरएच ऊना में रहते हैं। बुधवार को जब वह अपने सरकारी आवास से पैदल ड्यूटी के लिए अस्पताल ऊना जा रहे थे तब डाक्टर मुकेश पुराने रिहायशी क्वार्टर के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सड़क के किनारे झाडियों के पास एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु की टांग को खा रहा हैं। नवजात शिशु का बाकी का शरीर भी साथ में पड़ा हुआ उन्हें दिखाई दिया। जब नजदीक जाकर देखा तो यह नवजात बच्चे का शरीर था।
नवजात के इस शव को देखने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी अपने मैडिकल सुपरिटडेट को दी। इसके बाद यह सूचना MS के माध्यम पुलिस को दी गई। ऐसा माना जा रहा है की इस नवजात शिशु को किसी नामालूम महिला/लड़की ने पैदा होने के बाद या मौत के बाद जमीन में गाड दिया था ओर कुतों ने इसे बाहर निकाल कर लाया हैं। डीएसपी अजय ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की नवजात बच्चे के शव को ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा हैं।
पुलिस के मुताबिक उन्हें ऐसा लग रहा है की यह नवजात बच्चे का शव चार पांच दिन पुराना है, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी हैं ।
