संजु चौधरी, शिमला(TSN): देशभर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती समारोह की श्रृंखला मनाई जा रही हैं । हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी इस मौके पर महिला कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय से रिज मैदान तक मार्च निकाला गया। रिज मैदान पर ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा भी स्थापित हैं।
इस अवसर पर हिमाचल कांग्रेस महिला अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि इस मार्च के माध्यम से सत्य, अहिंसा और भाईचारे का संदेश दिया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि आज देश को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि गांधी आज से आजादी से पहले जितने प्रासंगिक थे. आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनकी कही हुई बातें समाज को नई दिशा और दशा देने का काम करती हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलवाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश को एक सूत्र में पिरोकर अहिंसा के साथ आजादी हासिल की। हिमाचल महिला कांग्रेस ने सभी लोगों से राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की राह पर चलकर देश को आगे बढ़ाने की अपील की।
