राहुल चावला, धर्मशाला(TSN): अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में खेले जाने वाले अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मध्य मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा हैं। वहीं अफगानिस्तान व बांग्लादेश की टीमों के समर्थक भी भारी संख्या में शनिवार को धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में पहुंचे हुए हैं। वहीं बात अगर दोनों टीमों की की जाए तो इस मैच को जीतने के लक्ष्य से दोनों टीमें धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में उतरेगी।
धर्मशाला में आयोजित होने वाले इस वनडे क्रिकेट मुकाबले में बाहरी राज्यों से भी काफी संख्या में पर्यटक धर्मशाला पहुंचे हैं। वहीं अगर बात सुरक्षा व्यवस्था की की जाए तो धर्मशाला में पुलिस प्रशासन की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले क्रिकेट प्रेमियों के लिए सभी सुविधा मुहैया करवा दी गई है और पुलिस की ओर से मैच के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने के लिए आज ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम तक दर्शकों को पहुंचाने के लिए एचआरटीसी की ओर 30 शटल बेसन का भी इस्तेमाल किया जाएगा ताकि दर्शकों को पार्किंग स्थल से धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम तक पहुंचने में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो।
