संजीव महाजन,नूरपुर: पूर्व मंत्री मेजर मनकोटिया की कांग्रेस पार्टी के प्रति की गई बयानबाजी पर अब कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने पूर्व मंत्री मेजर मानकोटिया की कांग्रेस पार्टी के प्रति की गई बयानबाज़ी पर हैरानी जताते हुए इसे मानकोटिया की बौखलाहट बताया है। उन्होंने मेजर मनकोटिया की राजनीतिक पृष्ठ भूमि को देखते हुए उन्हें एक झगड़ालू प्रवृत्ति का नेता बताया है।
सुदर्शन शर्मा ने बताया कि आज पूर्व मंत्री मेजर मनकोटिया का राजनीतिक अस्तित्व कांग्रेस व पूर्व में रहे मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की देन है, जिन्होंने मेजर मनकोटिया को राजनीतिक शरण दी और हिमाचल सरकार में बतौर काबिलियत मंत्री के पद से नवाज़ा।
सुदर्शन शर्मा ने मनकोटिया से कहा की आप अपने राजनीतिक कालखंड में बताए कि आप शाहपुर के लिए कितने बड़े संस्थान की आधारशिला रखने में कामयाब हुए? आपकी सता का लालच उस दिन ही मालूम हो गया था जिस दिन आपने बतौर पर्यटन विभाग हिमाचल प्रदेश वाईस चेयरमैन का पद वीरभद्र की दूरदृष्टि में ग्रहण कर लिया था,जबकि पूर्व में उपरोक्त विभाग में बतौर पर्यटन मंत्री के पद पर आसीन रह चुके थे क्योंकि मंत्री पद वाइस चेयरमैन पद से बड़ा होता है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा की स्वर्गीय वीरभद्र सिंह व उनके पारिवारिक सदस्यों के प्रति ऐसी राजनीतिक द्वेष में टिप्पणियां करना शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा की आप कांग्रेस पार्टी के एक सम्माननीय नेता रहे है, लेकिन अब आप झुजारू नेता की बजाए एक झगड़ालू नेता की छवि बना चुके है जोकि शाहपुर के हित में नहीं है।
उन्होंने कहा की जब कांग्रेस के युवा नेता व वर्तमान में विधायक ग्रामीण शिमला विक्रमादित्य आपके निजी आवास तियारा में आये थे तो आप के ही ओर से राजनीतिक क्षमता का गुणगान किया था,लेकिन अब विक्रमादित्य के प्रति टिप्पणी करना आपको शोभा नहीं देता।
