मंडी : धर्मवीर – चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी से पंडोह तक का सफर अब जानलेवा हो चुका है। हालांकि दो दिन पहले भी इससे थोड़ा पीछे ही लगभग 12 घंटे रस्ता लैंडस्लाइड के कारण रास्ता बंद था। और अब पिछली रात लगभग एक बजे चार मील के पास पहाड़ी से भारी मात्रा में मलवा फिर सड़क पर आ गिरा।जिससे निर्माण कार्य में लगे एक ठेकेदार का स्क्रीन प्लांट मलवे में दब गया और एक ऑफिस कंटेनर मलवा आने के कारण नदी में जा गिरा।
केएमसी कम्पनी के अधिकारियों का कहना है की मलवा इतना ज्यादा है कि लगभग शाम 5 बजे तक ही रास्ता बहाल हो सकता है। बता दें की इस रास्ते पर फोरलेन निर्माण का कार्य चला हुआ है। पहाड़ो की कटिंग की जा रही है और पहाड़ियों की स्थिति ऐसी है की जिससे आए दिन कभी भी इस रास्ते पर लेंडस्लाइड हो रहा है। स्थानीय लोगो व पर्यटकों को अपनी जान हथेली पर रख कर इस रास्ते को पार करना पड़ता है। स्थित अब ऐसी हो चुकी है की कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
नेशनल हाइवे पर जब भी रास्ता बंद होता है तो के एम सी कंपनी के पास कोई भी बड़ी मशीनरी या लोडर नही है, जिससे जल्दी रस्ता खोला जा सके। रास्ता खोलने के लिए कार्य में लगे ठेकेदारों की ही अपनी मशीनरी लगा कर रास्ता बहाल करना पड़ता है। मौके पर अभी रास्ता बहाल करने के लिए ठेकदारों द्वारा मशीनरी लगा दी गई है।पुलिस विभाग द्वारा कहा गया है कि आने जाने वाले सभी पर्यटक पंडोह गोहर मार्ग व मंडी कटोला बजोरा मार्ग का प्रयोग करे। इन वैकल्पिक रास्तों पर भी गाड़िया का भारी जाम लग रहा है, जिससे पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
