By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मणिकर्ण के खीरगंगा ट्रैक को किया जाएगा प्लास्टिक मुक्त….बरशैणी पंचायत ने ग्राम सभा में लिया निर्णय
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मणिकर्ण के खीरगंगा ट्रैक को किया जाएगा प्लास्टिक मुक्त….बरशैणी पंचायत ने ग्राम सभा में लिया निर्णय
himachalNews

मणिकर्ण के खीरगंगा ट्रैक को किया जाएगा प्लास्टिक मुक्त….बरशैणी पंचायत ने ग्राम सभा में लिया निर्णय

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/04/26 at 10:15 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – जिला कुल्लू के पवित्र स्थानों को प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में अब पंचायतों ने भी अपने स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के खीरगंगा ट्रैक पर प्लास्टिक का कचरा न फैल सके। इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्य शुरू कर दिया गया है।

पर्यटकों से प्रवेश द्वार में एकत्र किया जाएगा प्लास्टिक

मणिकर्ण घाटी की बरशैणी पंचायत के द्वारा इस बारे ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित किया गया है। ताकि धार्मिक स्थलों पर प्लास्टिक का कचरा एकत्र ना हो सके। इसी विषय को लेकर जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार और बरशैणी पंचायत के प्रधान रविंद्र कुमार ने डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग के साथ मुलाकात की। वही, उन्होंने डीसी आशुतोष को अवगत करवाया कि मणिकर्ण घाटी के खीरगंगा ट्रैकिंग रूट पर्यटक लाखों की संख्या में हर साल जाते हैं। लेकिन सीजन खत्म होने के बाद पूरे इलाके में सिर्फ प्लास्टिक की प्लास्टिक नजर आता है।

पंकज परमार ने बताया कि ऐसे में बरशैणी पंचायत के द्वारा ग्राम सभा के माध्यम से यह निर्णय लिया गया है कि पंचायत के प्रवेश द्वार पर एक नाका स्थापित किया जाएगा। जहां पर ट्रैकिंग रूट की ओर जाने वाले सभी लोगों का भी पंजीकरण किया जाएगा। इसके अलावा उनके पास जो भी प्लास्टिक की बोतल है या अन्य कचरा होगा। उसे वहीं पर एकत्र कर दिया जाएगा। ताकि धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण खीर गंगा स्थान पवित्र बना रह सके। वही बरशैणी पंचायत के प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि पर्यटकों को इस ट्रैकिंग रूट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं होती है। जिसके चलते आए दिन पर्यटकों के लापता होने की भी खबरें सामने आती है। ऐसे में पंचायत के प्रतिनिधियों के द्वारा ट्रैकिंग पर जा रहे सभी सैलानियों को रास्ते की भी जानकारी दी जाएगी और उनसे आग्रह किया जाएगा कि अपने साथ प्लास्टिक का कचरा बिल्कुल भी ना ले जाए।

TAGGED: Kullu Manikarna's Kheerganga track will be made plastic free.
Chandrika April 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ढालपुर में मजदूर संघ ने किया धरना प्रदर्शन… कहा ठेकेदारी प्रथा को किया जाए बंद
Next Article राजकीय उच्च विद्यालय बनाह में साइंस लैब का हुआ उद्घाटन…लैब में एक साथ 6 विद्यार्थी कर सकेंगे काम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?