संजीव महाजन,नूरपुर: विधानसभा नूरपुर की पंचायत कमनाला से संबंधित भारतीय सेना की मैकनाईजड इनफेक्टरी राष्ट्रीय राइफल्स के नायक मनोहर लाल पुत्र देवराज को उनके अदम्य साहस और बहादुरी के लिए भारतीय सेना ने सेना मेडल से नवाजा हैं। गांव के बेटे की बहादुरी को लेकर यहां स्वजन गौरवांवित हैं। क्षेत्र के लोगों के लिए भी य़ह गर्व का विषय हैं।
नायक मनोहर लाल 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने 9 अप्रैल 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में कमांडिंग ऑफिसर रिएक्शन टीम के स्काउट के रूप में ऑपरेशन का साथी होते हुए उसने अपने एक साथी जवान के साथ मिलकर दो आतंकवादियों को विपरीत परिस्थितियों में मार गिराया था, जिसके चलते उन्हें सेना मेडल देकर सम्मानित किया गया हैं।
मनोहर का छोटा भाई भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। मनोहर को सेना मेडल मिलने पर पंचायत प्रधान शारदा देवी, उपप्रधान संदेश डडवाल सहित क्षेत्र के लोगों ने कहा कि क्षेत्र के लिए य़ह गर्व की बात हैं।
