By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर शहर के कायाकल्प के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर शहर के कायाकल्प के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान
himachalNews

हमीरपुर शहर के कायाकल्प के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/08/07 at 4:41 PM
Share

Hamirpur, Arvind-नगर निगम हमीरपुर के अंतर्गत शहर के सर्वांगीण विकास और सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मास्टर प्लान तैयार कर लिया है। इस मास्टर प्लान के तहत ऐतिहासिक स्थलों, प्रमुख चौकों, और सार्वजनिक स्थलों का जीर्णोद्धार कर उन्हें नया स्वरूप दिया जाएगा। परियोजना की लागत लगभग 150 करोड़ रुपये प्रस्तावित की गई है, जिसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी।

इस योजना के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की मदद से थ्रीडी मॉडल भी तैयार किए गए हैं। अणु चौक से लेकर दोसड़का तक के क्षेत्र को विशेष रूप से शामिल किया गया है, जहां पर ऐतिहासिक भवनों और चौकों को उनके मूल स्वरूप के साथ आधुनिक सुविधाओं से सजाया जाएगा।प्रस्ताव के अनुसार, रेहड़ी-फेरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाएगा, पुराने तहसील कार्यालय और पुलिस थाना को उनके पारंपरिक स्वरूप में ही आकर्षक बनाया जाएगा। वर्तमान बस अड्डा बाइपास पर शिफ्ट होने के बाद उस स्थान पर एक बड़ा कर्मशिल्पी कॉम्प्लेक्स बनाया जाएगा।

हीरानगर चौक, भोटा चौक, और नादौन चौक को ‘जीरो चौक’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके अलावा, सब्जी मंडी और बाल स्कूल के सामने स्थित खोखा मार्केट को पुनर्व्यवस्थित कर नया स्वरूप दिया जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहों और सरकारी दफ्तरों के निकट ग्रीन स्पेस विकसित कर नागरिकों के बैठने की सुविधाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।

अभिषेक गर्ग, एडीसी एवं आयुक्त नगर निगम हमीरपुर ने बताया, “शहर के सौंदर्यीकरण और विकास को ध्यान में रखते हुए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। चिन्हित स्थलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा और थ्रीडी मॉडल भी तैयार किए जा चुके हैं।”इस योजना को केंद्र सरकार की प्रायोजित योजना के तहत लागू किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के दो जिलों को शामिल किया जाना प्रस्तावित है। हमीरपुर से नगर निगम का प्रस्ताव तैयार कर भेजा जा चुका है।

TAGGED: Hamirpur muncipal council
Chandrika August 7, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव एसडीएम ने की तैयारियों की समीक्षा
Next Article राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर 5 बुनकरों को वर्कशेड निर्माण के लिए राशि, कई को मिले उपकरण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कटोच वंश का इतिहास हजारों वर्ष पुराना, नए साक्ष्यों के संकलन पर जोर

Ago

गर्मी बढ़ते ही जल शक्ति विभाग सतर्क, उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद के निर्देश जारी

Ago

जनसमस्याओं के समाधान के लिए भरवाईं पहुंचे विधायक, विकास कार्यों को मिली रफ्तार

Ago

हिमाचल में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सत्ती का प्रहार, ऊना की घटनाओं को बताया गंभीर संकेत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?