बीबीएन : जगत सिंह -नालागढ़ अस्पताल में अपनी सेवाएँ दे रहे कोविड 19 का स्टाफ़ आज स्वास्थ्य मंत्री धनिराम शांडिल्य से सोलन में मिला । स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा की नालागढ़ से कोविड 19 के कर्मचारी अपनी माँगों को लेकर मिले । उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी सैलरी जल्द मिल जाएगी और 30 जून के बाद सरकार उनके अनुबंध को लेकर विचार करेगी।
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आउटसोर्स के तहत रखे गए कर्मचारियों की सेवाएं 30 जून तक बढ़ा दी गई है ।इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य निदेशालय को निर्देश जारी कर दिए गए थे । इन निर्देशों के अनुसार कोविड-19 प्रबंधन के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों, सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आउटसोर्स पर रखे गए कर्मियों की सेवाएं 30 जून 2023 तक जारी रहेगी, लेकिन अब देखा जा रहा है कि स्वास्थ्य कर्मचारियों को पिछले तीन महीने से सैलरी नहीं मिली है और 30 जून के बाद इन सभी कर्मचारियों का भविष्य क्या है, इस पर भी कोई नोटिफिकेशन नहीं जारी की गई है । इसी मामले को लेकर कोविड 19 के कर्मचारी अपनी माँगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से मिले ।
