By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बढ़ती गर्मी से निजाद पाने को मनाली पहुंचे देशभर के पर्यटक…. होटलो में बढ़ी ऑक्यूपेंसी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बढ़ती गर्मी से निजाद पाने को मनाली पहुंचे देशभर के पर्यटक…. होटलो में बढ़ी ऑक्यूपेंसी
himachalNews

बढ़ती गर्मी से निजाद पाने को मनाली पहुंचे देशभर के पर्यटक…. होटलो में बढ़ी ऑक्यूपेंसी

Chandrika
Chandrika 7 Min Read
Updated 2023/06/13 at 10:35 AM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने से मनाली का पर्यटन कारोबार चमक गया है। प्रचंड गर्मी से निजात पाने के लिए देशभर से पर्यटक मनाली पहुंच रहे हैं और मनाली की हसीन वादियों में अपना समय गुजार रहे हैं।जिससे हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों सहित पर्यटन नगरी मनाली पर्यटकों से गुलजार होने लगी है।

गौरतलब है कि मनाली में इन दिनों मौसम सुहावना बना हुआ है | बीते काफी दिनों से घाटी के उपरी इलाकों में बारिश के साथ बर्फ के फाहे भी गिर रहे है | ऐसे में इन दिनों मनाली पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नही है | देश के मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी से निजात पाने के लिए दक्षिण से लेकर उत्तर भारत के पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख कर लिया है। मनाली के होटलों का ऑक्यूपेंसी रेट बीते सप्ताह से 80 से 90 फीसदी हो गया है।जबकि वीकेंड में मनाली के तमाम होटल पैक चल रहे है।

मनाली के तमाम पर्यटन स्थलों पर दिख रही पर्यटकों की भीड़

जिला कुल्लू के अगर बात करें तो यहां पर 5000 से अधिक होटल ,होम स्टे व गेस्ट हाउस है। ऐसे में मात्र मनाली में ही 3 हजार से अधिक होटल, होम स्टे व गेस्ट हाउस है। यहां पर लगातार बाहरी राज्यों से सैलानियों के द्वारा ट्रेवल एजेंटों से संपर्क किया जा रहा है |पर्यटन नगरी मनाली के साथ घाटी के अन्य पर्यटन स्थलों कसोल , मणिकर्ण, सोलंगनाला, कोठी गुलाबा और मढ़ी में रौनक छा गई है। यहाँ पहुँच कर पर्यटक ज़िप लाइन ,पैराग्लाइडिंग , रिवर राफ्टिंग इत्यादि सहासिक गितिविधया कर रहे है | जबकि शाम होते होते मनाली के माल रोड भी पर्यटकों की भीड़ उअमद पड़ती है |पर्यटकों की बढ़ती संख्या से पर्यटन व्यवसायी गदगद हैं। ग्रीन टेक्स बेरियर मनाली के आंकड़ों पर नज़र दौडाए तो पिछले एक सप्ताह में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है |रोजाना 2200 से 2400 पर्यटक वाहन मनाली में प्रवेश कर रहे है |आंकड़ों के अनुसार बीते साल के मुकावले अप्रैल महीने में इस साल 8800 ज्यादा पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे है जबकि मई महीने में 11 हज़ार से ज्यादा पर्यटक वाहन आए है|पर्यटकों की बढती भीड़ के बाद अब मनाली के कई स्थानों में जाम की स्थिति भी बननी शुरू हो गयी है|इसे देखते हुए मनाली में जगह जगह पुलिस जवानों की तैनाती भी की गयी है|गौरतलब है की जहा पर्यटकों की बढती भीड़ से पर्यटन व्यवसायीयों को अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है तो वाही मनाली पहुंचे पर्यटक काफी खुश दिखाई दे रहे है।

मई में 11 हज़ार से ज्यादा पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे

होटलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर का कहना की बीते साल में मुकाबले इस साल अप्रैल और मई में मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है |बीते साल के मुकाबले इस साल अप्रैल महीने में 8800 और मई महीने में 11 हज़ार से ज्यादा पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे है | रोड अच्छे होने के चलते पर्यटक मनाली का रुख कर रहे है | इन दिनों मनाली के होटलों में 80 से 90 फीसदी ओक्युपेंसी चल रही है तो व्ही वीकेंड में ओक्युपेंसी 100 फीसदी हो जाती है। मनाली के पहाड़ों पर हर रोज़ बर्फ़बारी हो रही है | जैसे ही पर्यटन स्थल रोहतांग पर्यटकों के लिए खुलता है तो मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा |

मनाली के ट्रेवल एजेंट गगन का कहना है की २० मई के बाद पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है | मनाली का मौसम इन दिनों सुहावना बना हुआ है | इस बार यहाँ बर्फ काफी पड़ी हुई है | इसी को देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक यहाँ पहुँच रहे है |30 जून तक पर्यटन कारोबार अच्छा चलने की उम्मीद है | मैदानी इलाकों में तापमान काफी बढ़ गया है जिसके चलते महाराष्ट्र, गुजरात ,पंजाब और दिल्ली से पर्यटक यहाँ पहुच रहे है |

मनाली पहुंचे पर्यटक यहाँ आकर काफी खुश

मनाली पहुंचे पर्यटक यहाँ आकर काफी खुश दिखाई दे रहे है | लखनऊ से आई पर्यटक का कहना है की उन्होंने यहाँ आकर ज़िप लाइन का मज़ा लुटा है |लखनऊ में तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है जबकि अभी मनाली में तापमान 9 से 10 डिग्री के आसपास चल रहा है | वे यहा कर काफी खुश है |

महाराष्ट से आए पर्यटक उदय का कहना है कि यहाँ मौसम के अनेक रूप देखने को मिल रहे है | एक ही दिन में बारिश , धुप और ठंड का मज़ा आ रहा है | अब वे अगले दिन बर्फ के दीदार के लिए केलांग की तरफ जायेंगे।

दिल्ली से आए पर्यटक राहुल का कहना है कि यहाँ वे कुछ दिन आराम करने के लिए आये थे | यहाँ आकर उन्होंने काफी सहासिक गतिविधिया की है। वह हर दो साल के बाद मनाली आते है | दिल्ली में अभी गर्मी काफी बढ़ रही है जबकि मनाली में मौसम अभी भी ठंडा है।

पर्यटक स्थलों में बढती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद

मनाली सहित कुल्लू के तमाम पर्यटक स्थलों में बढती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है | एसपी कुल्लू साक्षी कार्तिकेयन के अनुसार खासकर मनाली को बेहतर ट्रेफिक सञ्चालन के लिए विभिन्न सेक्टर में बांटा गया है इन सेक्टर में पुलिस व् होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गयी है | पर्यटकों का कुल्लू जिला के मनाली व् तमाम पर्यटन स्थलों में बढ़ गया है |बीते सप्ताह में ही अटल रोहतांग टनल से 50 हज़ार वाहन आर पार हुए है | जबकि पर्यटन स्थल कसोल में बीते सप्ताह में 5 हज़ार से ज्यादा वाहन पहुंचे है |पार्किन की समस्या होने से जाम की समस्या उत्पन हो रही है | जिसे देखते हुए पुलिस हेड क्वाटर से और पुलिस फ़ोर्स दी गयी है जिन्हें इन तमाम स्थनों में तैनात किया गया है |

TAGGED: Kullu manali tourists increased
Chandrika June 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नालागढ़ में स्वास्थ्य मंत्री धनिराम शांडिल्य से मिले कोविड19 के स्वास्थ्य कर्मचारी
Next Article चौहारघाटी में भीषण अग्निकांड… 6 परिवार हुए बेघर, दो गाएं जली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?