Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश में आफ़त की बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 20 से 24 जुलाई तक के लिए फिर से चेतावनी जारी कर दी है। 21 और 22 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है कि 20 जुलाई की शाम से लेकर 24 जुलाई तक प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। 21 और 22 जुलाई के लिए शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी और कांगड़ा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और चंबा में येलो अलर्ट लागू किया गया है।
अब तक 100 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और एक हजार करोड़ से ज्यादा के नुकसान का आंकड़ा सामने आया है। आने वाले दिनों में राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। ऐसे में आमजन को सावधानी बरतने की सख्त जरूरत है।
