नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- त्योहारी सीजन को लेकर जहां एक ओर मिलावट खोर सक्रिय हैं, तो दूसरी ओर हिमाचल मिल्कफेड उच्च गुणवत्ता की मिठाइयां लोगों को दावे के साथ उपलब्ध करवा रहा है । डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने आज नाहन के माल रोड पर हिमाचल मिल्कफेड द्वारा लगाए गए मिठाइयों के स्टाल का शुभारंभ किया।
दीपावली को लेकर विभाग ने नाहन में 6 स्टाल लगाए हैं, जहां मिल्क फेड की मिठाइयां उपलब्ध है। डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने मिल्कफेड को बधाई दी और कहा कि मिल्कफेड द्वारा हमेशा ही गुणवत्ता का ख्याल रखा जाता है । साथ ही उन्होंने लोगो से अपील की है कि शुद्ध मिठाईयों का ही इस्तेमाल करे। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि समय-समय पर मिठाइयों की दुकानों का निरीक्षण करें ताकि किसी भी तरीके से लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो।
मिठाइयों को बनाने के लिए खुद तैयार किया जाता है
कच्चा माल
मिल्कफेड का दावा हैं कि अपनी मिठाइयों की गुणवत्ता बनाएं रखने के लिए मिठाइयों को फूली ऑटोमेटिक प्लांट के भीतर देसी घी में तैयार कर रहा है। विभाग के टेक्निकल सुप्रिडेंट देवांश जसवाल ने बताया कि नाहन शहर के अलावा पावटा साहिब में भी मिठाइयों के स्टाल लगाए जा रहे है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष लोगों में विभाग की मिठाइयों को लेकर ज्यादा क्रेज है । मिठाइयों को बनाने के लिए विभाग द्वारा कच्चा माल खुद तैयार किया जाता है और उसकी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कई कच्चा माल प्रयोगशालाओं में जांच के पश्चात मिठाइयों को तैयार करने का कार्य शुरू होता है,जिससे शुद्धता बनी रहती है।
