By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे विधायक विक्रमादित्य सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे विधायक विक्रमादित्य सिंह
himachalpolitical

शिमला में कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे विधायक विक्रमादित्य सिंह

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/10 at 4:58 PM
Share

शिमला (भावना शर्मा): हिमाचल में ओल्ड पेंशन को बहाल करवाने के लिए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पेंशन को बहाल करवाने के लिए अब एक निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। इसी के तहत एनपीएस संघ प्रदेश भर में क्रमिक अनशन कर रहा है। शिमला में भी इस क्रमिक अनशन का आज 29वां दिन है। शिमला में क्रमिक अनशन पर बैठे कर्मचारियों से आज कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी मुलाकात की। इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह भी कर्मचारियों के साथ धरने पर बैठे गए।

इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को कांग्रेस के सत्ता में आते ही ओल्ड पेंशन बहाल करने का आश्वासन दिया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि एनपीएस संघ ओल्ड पेंशन बहाल करवाने के लिए संघर्ष कर रहा है। कई बार मुख्यमंत्री के पास ओल्ड पेंशन बहाली को लेकर गुहार लगा चुके है लेकिन सरकार ना सुन रही है और सुन कर भी अनसुना कर रही है। इसको लेकर  मुख्यमंत्री ना तो विधानसभा के अंदर बात करते है ना ही बाहर करते है।

विक्रमादित्य ने कहा कि कांग्रेस ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर यह फैसला लिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन बहाली करेगी। उन्होंने कहा कि गलत भ्रम प्रदेश के अंदर फैलाया जा रहा है कि इससे आर्थिक  बोझ बढ़ेगा, लेकिन सरकार जो ओर चीजों पर फिजूलखर्ची कर रही है वो वहां  न करके जो कर्मचारी प्रदेश के लिए सेवाएं दे रहे हैं उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए करे।  विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अगर कर्मचारियों के हित के लिए बजट खर्च करना भी पड़े तो उसमें कोई बुराई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस ने इसको लेकर लेकर आर्थिक विशेषज्ञ से चर्चा की है और सत्ता में आते ही सबसे पहला काम कॉन्ग्रेस ओल्ड पेंशन बहाल करने का करेगी।

TAGGED: employees, Government, gradual fast, MLA Vikramaditya Singh, Shimla
admin September 10, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किन्नौर सड़क हादसा: NDRF के बचाव दल ने 300 फीट गहरी खाई से निकाले मृतकों के शव
Next Article नूरपुर पहुंची कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा, हुआ जोरदार स्वागत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?