हिमाचल (एकता): विधानसभा चुनावों के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास पहुंचे। उनका जालंधर के आदमपुर एयरबेस पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जहां वह डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की।

बता दें कि मोदी ने बाबा जी के साथ डेरे के कई स्थानों पर चक्कर लगाया और संगत को सेवा करते देखा। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश में चुनावी रैलियों को संबोधित करने रवाना होंगे।

बीजेपी नेताओं के मुताबिक डेरा व्यास में राधा स्वामी सत्संग का दौरा हिमाचल चुनाव पर गहरी छाप छोड़ सकता है। डेरा ब्यास का पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी काफी असर है। डेरा ब्यास के अनुयायी बड़ी संख्या में हिमाचल प्रदेश में हैं।

PM मोदी पहुंचे राधा स्वामी डेरा ब्यास, बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की मुलाकात (देखें तस्वीरें)
Leave a comment
Leave a comment
