By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: देशभर में कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह को लेकर सांसद डॉ सिकंदर कुमार व इंदु गोस्वामी ने पूछे तीखे सवाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > देशभर में कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह को लेकर सांसद डॉ सिकंदर कुमार व इंदु गोस्वामी ने पूछे तीखे सवाल
himachalpolitical

देशभर में कांग्रेस पार्टी के सत्याग्रह को लेकर सांसद डॉ सिकंदर कुमार व इंदु गोस्वामी ने पूछे तीखे सवाल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/03/27 at 5:41 PM
Share

शिमला : चन्द्रिका – राहुल गांधी को लेकर देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे सत्याग्रह को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ सिकंदर कुमार और इंदु गोस्वामी ने सवाल उठाए है। उन्होंने कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने सत्याग्रह सामाजिक न्याय के लिए शुरू किया था, भेदभाव मिटाने के लिए किया था, देश आजादी के लिए किया था । जबकि कांग्रेस सत्याग्रह निजी स्वार्थ सिद्धि के लिए कर रही है। कांग्रेस के नेता यह सत्याग्रह उनके नेता के सजायाफ्ता होने के बाद न्यायालय के खिलाफ करते दिख रहे हैं।
उन्होंने कहा की राहुल गाँधी को सूरत की एक अदालत ने देश के ओबीसी वर्ग के खिलाफ उनकी अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उचित कानूनी प्रक्रिया के बाद दोषी ठहराया और लोकसभा सांसद के रूप में उन्हें अयोग्य ठहराया जाना संबंधित कानून के तहत स्वत: परिणाम है, तो फिर ये सत्याग्रह किस लिए?

राजनीति में भगवान् श्रीराम और पांडवों को घसीटना दुखद

डॉ सिकंदर कुमार और इंदु गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि उनका यह सत्याग्रह किसके खिलाफ है। क्या कांग्रेस का सत्याग्रह राहुल गाँधी द्वारा देश के पूरे पिछड़े समुदाय के लिए कहे गए अपमानजनक बातों को सही ठहराने के लिए है या अदालत के खिलाफ जिसने आपको सजा सुनाई है, या देश के संविधान के खिलाफ है या फिर उस प्रावधान के खिलाफ जिसके तहत आपको अयोग्य ठहराया गया है? संपूर्ण लोकतंत्र के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले लोग, सत्याग्रह के नाम पर महात्मा गांधी जी की समाधि पर जो कर रहे हैं, उसमें सत्य के प्रति कोई आग्रह नहीं, बल्कि अहंकार का दुराग्रह निर्लज्जता के साथ दिख रहा है। जो भी हुआ वह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा था। संसद का पुराना नियम था जिसके तहत सदस्यता गई। ये लोग न्यायालय के प्रति दुराग्रह कर रहे हैं। उक्त सांसदों ने ये भी कहा कि प्रियंका वाड्रा द्वारा परिवार की राजनीति में भगवान् श्रीराम और पांडवों को घसीटना अत्यंत दुखद है।

TAGGED: Shimla BJP MPs raised question on congress satyagrah
Chandrika March 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बनवाने जा रहे हैं पासपोर्ट, रुकिए पहले जान लें क्या है केंद्र सरकार की चेतावनी
Next Article शिमला पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने पर बीजेपी पर साधा निशाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?