भावना शर्मा: अगर आप भी पासपोर्ट बनवाने जा रहे हैं या पासपोर्ट से जुड़ी किसी से भी सेवा का लाभ लेने जा रहे है तो रुकिए पासपोर्ट बनाने से पहले केंद्र सरकार की ओर से जारी अलर्ट के बारे में आपको जानना भी जरूरी है। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आप अपने पैसों का भी नुकसान कर सकते है। केंद्र सरकार की ओर से जिस बात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है वह बेहद ही गंभीर है। केंद्र सरकार ने चेतावनी जारी की है कि पासपोर्ट से जुड़ी हुई सेवाओं के लिए फर्जी वेबसाइट ओर मोबाईल एप्लिकेशनस इन दिनों इंटरनेट पर भरी पड़ी हैं।
यह आवेदकों के डेटा का गलत इस्तेमाल करने के साथ ही उनसे अधिक पैसा भी वसूल रही हैं। ऐसे में सतर्क रहे और इन फर्जी वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन के झांसे में आ कर अपना नुकसान न करवाएं। सरकार की ओर से कुछे का फर्जी वेबसाइट के नाम भी जारी किए गए हैं जिससे कि लोग सतर्क रहने और अपना नुकसान ना करवाने की सलाह दी गई हैं।
सरकार की ओर से जारी किए गए अलर्ट में आवेदकों को इस बात की जानकारी भी मुहैया करवाई गई है कि पासपोर्ट सेवाओं से जुड़ी हुई सुविधाओं के लिए सरकार के विदेश मंत्रालय की एक ही आधिकारिक वेबसाइट www.paasportindia.gov.in ही हैं। अगर कोई भी व्यक्ति पासपोर्ट से संबंधित किसी भी तरह की सेवा का लाभ उठाना चाहता है तो वह इस अधिकारी का वेबसाइट पर जाकर ही संबंधित प्रक्रिया को पूरा करें। इसके साथ ही आवेदक अधिकारिक मोबाइल ऐप एमपसपोर्ट
सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं। इस मोबाइल ऐप को एंड्रॉयड और आईओएस एप्लीकेशन स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता हैं।
इन फर्जी वेबसाइट से हो जाएं सावधान
www.indiapassport.org जैसी अन्य भी क़ई फर्जी वेबसाइट हैं जो पासपोर्ट सेवा देने के नाम पर आवेदकों से पैसे ऐंठने के साथ ही उनके डाटा भी एकत्र कर रही हैं।
