बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने लुहणु स्थित मुक्ति धाम का निरिक्षण किया। उन्होने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों की मांग पर मुक्ति धाम में विभिन्न कार्यो की पूर्ति एवं नवीनीकरण करने वाले चर्चा की गई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को मुक्तिधाम में किये जाने वाले तीन मुख्य कार्यों पर खर्च होने वाली राशि की अनुमानित लागत 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसके लिए डिस्टिक माइनिंग फाउडेशन ट्रस्ट के माध्यम से धन की उपलब्धता का प्राबधान किया जाएगा। उन्होने कहा कि मुक्तिधाम को और अधिक बडा करने और शवों के साथ आने वाले लोगों के लिए स्थान की उचित व्यवस्था करने एवं विस्तारीकरण और सौदर्यकरण इन कार्यो के अन्तर्गत किये जाएगें।उन्होने सम्बद्ध अधिकारियों को दो महिने के भीतर से नवीनीकरण कार्य को छः महिने की समयावधी में पूर्ण करने के निर्देश दिये ।
