बीबीएन : जगत सिंह – जिला पुलिस बद्दी द्वारा क्षेत्र में सैलरी नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान छेड़ रखा है, जिसके तहत पुलिस लगातार नशे में संलिप्त नशा माफिया पर कार्रवाई कर रही है ।
पुलिस की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक जोकि अवैध नशे का कारोबार करता है, उसके पास नशे की खेप तस्करी के लिए पहुंची है, जिस पर पुलिस की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी के घर में रेड की और कमरे से पुलिस ने 10.10 ग्राम चिट्टा के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व जांच शुरू कर दी है । इस बारे में डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने बताया कि पुलिस की और से नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसके चलते अवैध नशा तस्करों पर कार्रवाई भी की जा रही है ।
