संजु चौधरी, शिमला:कर्नाटका चुनावों में कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत का देश सहित प्रदेश भर में कांग्रेस की ओर से जश्न मनाया जा रहा हैं। वहीं राजधानी शिमला में भी कांग्रेस ने इस जीत का धूमधाम से जश्न मनाया। शिमला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कर्नाटक जीत का जश्न मनाया जा रहा हैं। कांग्रेस कार्यालय के बाहर ढोल नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया जा रहा हैं, जहां पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई नेता मौजूद रहे।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज खुशी का दिन है कर्नाटक में कांग्रेस की बहुत बड़ी जीत हुई है ओर इस जीत के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे बधाई के पात्र हैं। इस जीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, सोनिया गांधी प्रियंका गांधी हाथ इस विजय के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि इस जीत की शुरुआत हिमाचल प्रदेश ने की हैं। हिमाचल में पहले उप चुनाव जीते फिर विधानसभा जीता फिर उसके बाद नगर निगम चुनाव जीता जोकि बहुत बड़ी उपलब्धि हैं। इसके अलावा देश भर में जो राहुल गांधी ने पदयात्रा शुरू की थी उसका आज असर देखने को मिल रहा हैं ।
वहीं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा आज ऐतिहासिक दिन हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक में अपनी जीत हासिल की ओर 136 सीटों के आसपास कांग्रेस पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि लोग ख्वाब देखते थे कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का उनको इस बात का एहसास हो गया कांग्रेस की जड़ें कितनी गहरी हैं। कांग्रेस की जीत का सिलसिला हिमाचल प्रदेश से शुरू हुआ हैं ओर अब हिमाचल की फिजाएं कर्नाटक तक पहुंच गई हैं।वहीं पांच राज्यों के चुनाव होने जा रहे हैं। इन दो राज्यों के जीत का असर पूरे देश में पड़ेगा ओर 2024 के लोकसभा चुनावों में भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई उसे सारा देश देख रहा था। कर्नाटक की जनता ने भी उसका जवाब दिया हैं।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे जब कर्नाटक प्रचार के लिए गए थे तो वहां के लोगों से बात करने पर यह तय हो गया था कि यहां पर कांग्रेस की सरकार बनेगी। लोगों का वहां मन बदलाव की ओर था और आज कर्नाटक में प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता पर काबिज हुई हैं। कर्नाटक में राजनीति धर्म के नाम से शुरू हो रही थी, लेकिन कर्नाटक के लोग जागरूक पर थे। लोग भाजपा की सरकार से दुखी हो गए थे और कर्नाटका की जनता ने कांग्रेस को सत्ता पर काबिज किया हैं उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे इस लोकतंत्र में यह साबित कर दिया है विपक्षी पार्टी कोई भी हो हिंदुस्तान की जनता बदलाव करने पर आती है तो करके दिखाती हैं।
