मंडी : परी शर्मा – हिमाचल प्रदेश काॅरपरेट सैक्टर सेवानिवृत समन्वय समिति जिला मंडी की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन अध्यक्ष केएल वर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इस बैठक में जंहा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई वही समिति ने सराकर को उनके साथ किए वायदों को याद दिलाया है और उम्मीद जताई है कि सरकार उनकी मांगों को जल्द पूरा करेंगी।
काॅरपरेट सेक्टर सेवानिवृत समन्वय समिति की हुई बैठक
केएल वर्मा ने कहा कि ओपीएस बहाल करने के बाद कर्मचारी वर्ग नई कांग्रेस सरकार का कायल हो गया है। अब सरकार जल्द तीन ग्रांटियों को परिपूर्ण करने जा रही है जो कि अच्छा फैसला है। उन्होने कहा कि जनसभाओं में कांग्रेस के नेताओं ने काॅरपरेट सैक्टर से जुड़े कर्मवारियों को भी पेंशन देने का वायदा किया था। सरकार को याद दिलाने चाहते है कि जो उन्होने भाषणों में वादा किया है, उसे पूरा करे। इतना ही नही उन्होने ये भी कहा कि 1999 में सभी बोर्ड और काॅरपरेशन में 41 हजार कर्मचारी थे। जिनमे से 33 हजार कर्मचारियों को पहले ही पेंशन दी जा चुकी है। बाकी बचे हुए 8 हजार कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी की तर्ज पर ही पेंशन दी जाए। उन्होने उम्मीद जताई है कि उनकी मांगों को भी सरकार तरजीह देगी।
