नाहन/देवेन्द्र कुमार – ऐतिहासिक शहर नहान में आगामी 8 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से नाट्य दल हिस्सा लेंगे। आयोजन के मद्देनजर नाहन में रंगमंच कार्यों से जुड़ी स्टेपको संस्था के पदाधिकारी मीडिया से रूबरू हुए। इस राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में भोपाल,मध्यप्रदेश,झारखंड व राजस्थान के अलावा कई अन्य राज्यों से भी नाट्य दल यहां पहुंचेंगे, जो नाटक का मंचन करेंगे।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि नाहन में पहली मर्तबा इस तरह का आयोजन होने जा रहा है जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह है। 3 दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन दो नाटकों का मंचन किया जाएगा। वहीं इन नाटकों को देखने के लिए यहां पहुंचने वाले दर्शकों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि बच्चों में रंगमंच के प्रति भावना जगाने के मकसद से स्कूलों में संस्था द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कार्यशाला के आयोजन के बाद सर्वे कि
