नाहन : देवेन्द्र कुमार- डिपो होल्डर एसोसिएशन नाहन ने देशव्यापी हड़ताल के मध्यनजर 11 सूत्रिय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय स्थित सभी डिपो बंद रखें।
डिपो होल्डर एसोसिएशन के सदस्य मुनीष ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डिपो होल्डर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते नाहन ब्लॉक के डिपो होल्डर भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एसोसिएशन के आह्वान पर तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान 7, 8 और 9 फरवरी को डिपो बंद रखे जाएंगे। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की 11 मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। जिसमें मुख्य तौर पर जिन डिपो होल्डर की कोरोना काल में मृत्यु हुई है उन्हें जल्द मुआवजा दिया जाए तथा डिपो होल्डर की लंबित कमीशन को समय से रिलीज किया जाए। इसके साथ साथ गोदाम से डिपो तक ले जाने के किराए में संशोधन जैसी मांगे हैं जिसके समाधान के लिए सरकार से गुहार लगाई जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उक्त मांगों को लेकर अगर जल्द से जल्द सरकार निर्णय नहीं लेती तो उन्हें मजबूरन 22 मार्च को दिल्ली में संसद का घेराव करने पर विवश होना पड़ेगा।
