मंजूर पठान, चंबा(TSN): हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों में सर्दी ने दस्तक दे दी हैं। मैदानी लाखों में हुई बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के बाद प्रदेश भर में सर्दी का आगमन हो गया हैं। वहीं चंबा जिला के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल साच पास पर करीब 1 फुट के आसपास ताजा हिमपात होने से पांगी घाटी को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया हैं, जिसके चलते वाहनों की आवाजाही पर रोक लग गई हैं।
सीजन की पहली बर्फबारी से ही पहाड़ों पर ताजा हिमपात होने से चंबा जिला के पहाड़ सफेद हो गए हैं जिसके चलते बर्फीली हवाओं से अब लोगों की मुश्किलात बढ़ने लगी हैं। चंबा में खूबसूरत पर्यटन स्थलों को निहारने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन जिस तरह से एक फिट के आसपास बर्फबारी हुई हैं उसके चलते अब रास्ता अवरुद्ध हो गया है और इस तरफ किसी भी व्यक्ति और पर्यटक को जाने की पूरी तरह से जिला प्रशासन ने रोक लगा दी हैं।
जिला प्रशासन ने बॉर्डर पुलिस को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि इस मार्ग पर किसी भी व्यक्ति और पर्यटक को आने जाने की इजाजत न दें। एडीएम चंबा अमित मेहरा ने बताया कि भारी बर्फबारी के चलते साच पास मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है और इस तरफ किसी तरह के वाहन की आने जाने पर रोक रहेगी। अभी बर्फबारी से मार्ग बंद हुआ है ऐसे में पुलिस प्रशासन को भी कहा गया है कि इस मार्ग पर किसी भी वाहन या व्यक्ति को आने जाने की इजाजत न दें ताकि दिक्कतें ना बढ़ सके।
