राहुल चावला,धर्मशाला(TSN): युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए कांगड़ा पुलिस की ओर से एक नई पहल की जा रही हैं। जिला कांगड़ा पुलिस फिटनेस मंथ एंटी तंबाकू और एंटी ड्रग्स की थीम पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने जा रही हैं। इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर से लेकर 30 अक्टूबर तक किया जाएगा।
एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि इस खेल स्पर्धा में अभी फिलहाल तीन इवेंट शामिल किए गए हैं जिसमें से 24 सितंबर को जिला कांगड़ा पुलिस की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ बॉलीबॉल मैच का भी आयोजन किया जाएगा ओर डग ऑफ वार का आयोजन किया जाएगा।
एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि 24 सितंबर को धर्मशाला में जिला कांगड़ा पुलिस की ओर से हाफ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा जिसमें 21 किलोमीटर पुरुषों के लिए वह 11 किलोमीटर महिलाओं के लिए इस दौड़ का आयोजन होगा। इसी के साथ इसी हाफ मैराथन दौड़ का एक छोटा सा हिस्सा हैं। फन रन जिसमें 15 साल से कम उम्र के बच्चे व 60 साल से उम्र के सीनियर सिटीजन है व इस फन रन दौड़ में भाग ले सकते है।
एसपी ने बताया कि इस हाफ मैराथन दौड़ और फन रन दौड़ का आयोजन साई स्टेडियम धर्मशाला में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हाफ मैराथन दौड़ और फन रन दौड़ में भाग लेने के लिए इसका रजिस्ट्रेशन आज से ही शुरू हो गया हैं। उन्होंने कहा कि इस हाफ मैराथन दौड़ में भाग लेने के लिए जो भी लोग इच्छुक हैं वह पुलिस लाइन धर्मशाला में अपना रजिस्ट्रेशन फ्री ऑफ़ कॉस्ट करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस हाफ मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर आने वाले व्यक्ति को 31 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाले व्यक्ति को 21 हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं तीसरे स्थान पर रहने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये की नगद राशि से सम्मानित किया जाएगा।
एसपी ने बताया कि फन रन दौड़ में पहले स्थान पर आने वाले व्यक्ति को 11 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले व्यक्ति को 5100 रुपये व तीसरे स्थान पर आने वाले व्यक्ति को 3100 रुपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा पुलिस की ओर से वॉलीबॉल का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिला कांगड़ा की जितनी भी वॉलीबॉल टीम ही उनसे आग्रह करते हुए कहा की सभी टीम इस प्रतियोगिता के लिए अपना रजिस्ट्रेशन जल्द करवाए और इसकी एंट्री फीस 3 हजार रुपये रखी गई हैं।
उन्होंने कहा कि इस बॉलीबॉल प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाली टीम को 31 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी व रनरअप टीम को 21 हजार रुपये नगद व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस मैदान धर्मशाला में किया जाएगा।
