By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एनआईए को नया नेतृत्व: राकेश अग्रवाल बने महानिदेशक, अगस्त 2028 तक संभालेंगे जिम्मेदारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एनआईए को नया नेतृत्व: राकेश अग्रवाल बने महानिदेशक, अगस्त 2028 तक संभालेंगे जिम्मेदारी
himachalNews

एनआईए को नया नेतृत्व: राकेश अग्रवाल बने महानिदेशक, अगस्त 2028 तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/01/15 at 7:45 PM
Share
Shimla, 15 January-:वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। अग्रवाल 31 अगस्त 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे और उसी दिन सेवा से सेवानिवृत्त होंगे।
हिमाचल प्रदेश काडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल वर्तमान में एनआईए में विशेष महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वह हाल के महीनों में एनआईए के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। अब औपचारिक रूप से उन्हें एजेंसी की कमान सौंप दी गई है। आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील मामलों में अग्रवाल का अनुभव एनआईए के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।राकेश अग्रवाल किसी राष्ट्रीय स्तर की जांच या खुफिया एजेंसी के शीर्ष पद पर पहुंचने वाले हिमाचल प्रदेश काडर के चौथे आईपीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गर्ग नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं, जिनका कार्यकाल 23 मई 2026 तक है। वहीं, 1988 बैच के अधिकारी तपन कुमार डेका इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख हैं और वे जून में सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश काडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अश्वनी कुमार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक रह चुके हैं। राकेश अग्रवाल की नियुक्ति से एक बार फिर हिमाचल काडर की प्रशासनिक क्षमता और केंद्रीय एजेंसियों में उसके योगदान को रेखांकित किया गया है।
TAGGED: Shimla Rakesh Aggarwal becomes Director General
Chandrika January 15, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जल शक्ति विभाग के पैरा कर्मियों ने उठाई 5 साल की पॉलिसी की मांग, फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
Next Article थापना फोरलेन पर पशु क्रूरता के खिलाफ कार्रवाई, भैंसों से लदे दो वाहन पकड़े
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान

Ago

हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत

Ago

पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

Ago

अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए नूरपुर से सेवादारों का जत्था पहलगाम रवाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?