सोलन/योगेश शर्मा: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन अब हर जिले में जोरदार तरीके से उठाया जा रहा है। कर्मचारियों के क्रमिक अनशन के तीसरे दिन कंडाघाट ब्लॉक के कर्मचारियों ने भाग लिया। पुराने उपायुक्त कार्यालय के बाहर रहे। इस क्रमिक अनशन में रोजाना 4 से 5 लोग बैठाने का ऐलान कर्मचारी संघ ने किया है। वहीं मंगलवार को तीसरे दिन धरने पर बैठे कंडाघाट ब्लॉक के अध्यक्ष देशराज ने बताया की वे लगातार 5 से 7 सालों से अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहे है और आगे भी वे इसी तरह संघर्ष जारी रखेंगे जब तक की सरकार उनकी मांगे नहीं मान लेती।
उन्होंने कहा कि कल हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी का दौरा है। ऐसे में उनके कर्मचारी साथी बिलासपुर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का प्रयास करेंगे, उन्हें उम्मीद है कि भाजपा सरकार उनकी इस मांग को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 1,35,000 कर्मचारी ओपीएस बहाल करने से लाभान्वित होंगे। देशराज ने कहा कि जो सरकार कर्मचारियों का जो 10% शेयर काट रही है, उसे भी बंद कर दें। वही जो सरकार की ओर से 14% कर्मचारियों को मिल रहा है, उसे भी बंद कर दें लेकिन ओपीएस कर्मचारियों को जरूर दें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा भी ऑफिस बहाल करने की बात कही गई है। ऐसे में यदि भाजपा सरकार ऑफिस बहाल नहीं करती है तो उन्हें उम्मीद है कांग्रेस रहेगी। देशराज ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को सरकार पूरा नहीं करती है तब तक वह क्रमिक अनशन करते रहेंगे।
