संजीव महाजन,नूरपुर : पठानकोट कांगड़ा सीमा पर स्थित चक्की पुल बीते कई दिनों से बंद पड़ा है। अब यह पुल आज (सोमवार) सुबह से दोपहिया वाहन वह हल्के पैसेंजर वाहनों के खोल दिया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए गए है।
जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक 12 सितंबर यानी सोमवार सुबह 6 बजे चक्की पुल दो पहिया वाहन और हल्के पैसेंजर वाहनों के लिए खुल जाएगा। हालांकि बड़े की भारी और लोडिंग वाहनों के लिए यह पुल अभी तक बंद ही रहेगा। इस तरह के वाहनों को इस पुल पर एंट्री नहीं मिल पाएगी। इन्हें लेकर आदेश स्थिति को देखते हुए जारी किए जाएंगे।
बता दे की 25 अगस्त से इस पुल पर आवाजाही बंद है। पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था और ट्रैफिक को दूसरे वैकल्पिक सड़क से आने जाने का निर्देश दिया गया था। बारिश के चलते पानी का बहाव ज्यादा होने से भूमि कटाव हो रहा था और पुल के पिल्लर बाहर आ गए जिससे पुल को खतरा पैदा हो गया था। अगर पानी का बहाव ऐसा ही रहता तो पिल्लरों के बेस हिल भी सकते है। इसलिए सुरक्षा के चलते इस पुल से आवाजाही बंद कर दी गई थी।
पुल की सुरक्षा के मद्देनजर चक्की खड्ड के पानी को दूसरी तरफ डायवर्ट भी किया गया ओर पिल्लरों के पास करेंट, पत्थरों से भराई का कार्य भी किया गया ताकि पानी की वजह से पुल को कोई नुकसान न पहुंच पाए ।
