संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक में सभी वैक्सीनेशन सैंटरों में सरकार की ओर से यू- विन ऐप की शुरुआत की गई हैं। इस ऐप में जिन गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण होगा उनका आधार कार्ड से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा । ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से जिन लोगों का टीकाकरण किया जाना होगा उन्हें उनके मोबाइल नंबर पर ही सभी जानकारी उपलब्ध होगी।
नूरपुर ब्लॉक की पीएचसी संदवा में एमओआईसी डॉ. सुमित चौहान की अध्यक्षता में इस यू -विन ऐप की शुरुआत की गई, जिसमें आसपास के गांव से गर्भवती महिलाएं, नन्हे बच्चे टीकाकरण करवाने पहुंचे और उन्होंने इस ऐप में रजिस्ट्रेशन करवा कर टीकाकरण की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
बीएमओ नूरपुर डॉ. दिलवर सिंह ने कहा कि यह जो ऐप है यह हमारे नूरपुर ब्लॉक में वैक्सीनेशन सेंटरों में आ गई है जिसमें जिसको वैक्सीनेशन लगनी उसका ऑनलाइन वैक्सीनेशन रिकार्ड उपलब्ध होगा और जो भी डयू वैक्सीनेशन होगी उसके बारे में जानकारी मिलेगी। जिस किसी गर्भवती महिला ने खुद को वैक्सीनेशन लगवानी होगी वह अपने आप भी इसमें रजिस्टर कर सकती हैं और यह ऐप नूरपुर ब्लॉक में कहां और कब वैक्सीनेशन होगी उसके बारे में जानकारी भी देगा। यह ऐप यू विन कोविड के समय जो ऐप हुआ करता था उसी की तरह ही कार्य करेगी।
